विकिडेटा:यात्राएँ

From Wikidata
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of the page Wikidata:Tours and the translation is 100% complete.
विकिडेटा यात्राएँ

विकिडेटा यात्राओं पर आपका स्वागत है। यात्राओं में दिखाया जाएगा कि विकिडेटा काम कैसे करता है, और यह कि आप डेटा कैसे जोड़ सकते हैं। विकिडेटा, विकिपीडिया जैसे किसी साधारण लेख-आधारित विकियों से थोड़ा अलग है, तो अगर आपने पहले विकि का इस्तेमाल किया भी हुआ है या फिर आप किसी दूसरे विकिमीडिया परियोजना से भी आ रहे हों, कृपया एक बार यात्रा कर लें। हर यात्रा को खत्म करने में करीब 5 मिनट लगेंगे और ये डेस्कटॉप संस्करण पर काम करते हैं।

कृपया ध्यान दें:

उपयोग की शर्तों का पॉप-अप
IP चेतावनी का पॉप-अप

  • "Start this tutorial" बटन पर क्लिक करने पर आपके सदस्य खाते द्वारा स्वचालित संपादन किए जाएँगे। यात्राओं के दौरान संपादित पृष्ठ असल में आयटम पृष्ठ नहीं हैं, मगर आपके कार्य को फिर भी उन पृष्ठों के अवतरण इतिहास में रिकॉर्ड किया जाएगा।
  • अगर आपके पास विकिडेटा सदस्य खाता नहीं है, या फिर अगर आपके पास खाता है और आपने लॉग-इन नहीं किया है, पृष्ठ केे इतिहास में संपादन का श्रेय आपके कंप्यूटर के IP पते को दिया जाएगा।
  • अगर आप नहीं चाहते कि आपका IP पता सबको दृश्य हो, या अगर आप भविष्य में संपादनों को लिए इस पॉप-अप को नकारना चाहते हैं, कृपया यात्रा शुरू करने से पहले एक खाता बनाएँ और/या लॉग-इन करें
  • विकिडेटा को पहली बार संपादित करने पर (या बिना खाते के संपादित करने पर) आपको उपयोग की शर्तों का पॉप-अप नज़र आएगा। इस पॉप-अप को भविष्य के संपादनों के लिए नकारने के लिए कृपया "यह संदेश मुझे फिर से न दिखाएँ" वाला विकल्प चुनें। उपयोग की शर्तें अभी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विकिडेटा यात्राओं में अपनी दिलचस्पी के लिए आपका धन्यवाद। प्रतिक्रिया वार्ता पृष्ठ पर दी जा सकती है।

विकिडेटा के बुनियाद

विकिडेटा के बुनियाद सीखें, विकिडेटा काम कैसे करता है, इसे किस प्रकार संरचित किया गया है, और संरचना के विभिन्न हिस्सों के बारे में जानें।

आयटम्स

इस यात्रा में नए सदस्यों के लिए विकिडेटा को संपादित करने का परिचय है। इसमें "आयटम्स" का वर्णन किया गया है, जो विकिडेटा पर ज्ञान के प्रतिनिधि हैं, और यह यात्रा आपको अपना पहला आयटम संपादित करने में मदद करेगा।


बयान

इस यात्रा में विकिडेटा को संपादित करने के बारे में उन्नत जानकारी है, और यहाँ बताया गया है कि आयटम्स के लिए बयान कैसे बनाए जा सकते हैं। यह यात्रा इस श्रृंखला की दूसरी यात्रा है; अगर आपने आयटम्स यात्रा नहीं की है तो कृपया पहले उसे खत्म करें।


सन्दर्भ

इस यात्रा में आप सन्दर्भ जोड़ना सीखेंगे, ताकि विकिडेटा पर उच्च गुणवत्ता की डेटा जोड़ी जा सके। एक सन्दर्भ (या स्रोत) विकिडेटा पर किसी बयान के मूल की जानकारी देता है।


और भी यात्राएँ आने वाले हैं

यहाँ पर कुछ समय में और भी यात्राएँ जोड़ी जाएँगी, तो वापस ज़रूर आएँ।





विकिडेटा की गतिविधि

इन यात्राओं में आप विकिडेटा के साधारण गतिविधि के बारे में जानेंगे। अगर आप विकिडेटा पर नए हैं तो हमारा सुझाव होगा कि आप पहले बुनियादी यात्राएँ करें।

नियामक

इस यात्रा में आप जगहों के बारे में आयटम्स पर नियामक जोड़ना सीखेंगे।


चित्र

इस यात्रा में आप किसी विकिडेटा आयटम पर चित्र जोड़ना सीखेंगे


आरंभ का दिनांक

इस यात्रा में आप आयटम्स पर आरंभ के दिनांक जोड़ना सीखेंगे।


आधिकारिक वेबसाइट

इस यात्रा में आप आयटम्स पर आधिकारिक वेबसाइट्स जोड़ना सीखेंगे।


प्रशासनिक क्षेत्र

इस यात्रा में आप जगहों के आयटम्स पर प्रशासनिक क्षेत्र जोड़ना सीखेंगे।


और भी यात्राएँ आने वाले हैं

यहाँ पर कुछ समय में और भी यात्राएँ जोड़ी जाएँगी, तो वापस ज़रूर आएँ।


नई यात्राओं का अनुरोध करना और यात्राएँ बनाना

किसी नई यात्रा का अनुरोध करने अथवा नई यात्रा बनाने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें