Shortcuts: WD:GLOSS, WD:G

विकिडेटा:शब्दकोष

From Wikidata
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of the page Wikidata:Glossary and the translation is 56% complete.
Outdated translations are marked like this.

आयटम Q42 से बयान के हिस्से

यह शब्दकोष विकिडेटा के परिकल्पनाओं को परिभाषित करता है तथा विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। विकिडेटा के बारे में साधारण परिचय के लिए विकिडेटा:परिचय देखें और शब्दकोशों को संपादित करने की विधि के लिए शब्दकोष दिशानिर्देश देखें।

शब्दकोष
उपनाम (जिसे 'यानी कि' भी कहा जाता है) किसी आयटम या गुणधर्म का वैकल्पिक नाम है। साधारण या सबसे ज़रूरी नाम है लेबल। उपनामों से लोग किसी आयटम के लेबल की मदद से न खोजने पर भी आयटम को ढूँढ़ सकते हैं। उदाहरण, आयटम Q2 पर लेबल "पृथ्वी" है मगर इसपर "धरती" और "वसुंधरा" जैसे उपनाम भी हैं। यह एक तरह का शब्द होता है।
लेख प्लेसहोल्डर एक एक्सटेंशन है जिससे आधार लेखों को दिखाया जाता है तथा विकिडेटा आयटमों के एक दृश्य पर आधारित विकिपीडिया लेख शुरू करने देता है। mw:Extension:ArticlePlaceholder देखें।
एक बैजे एक वैकल्पिक चिह्न है जिन्हें दूसरे विकिमीडिया साइटों की साइटकड़ियों पर जोड़ा जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, किसी साइटकड़ी पर "निर्वाचित लेख" और/या किसी "प्रूफ़-संशोधन" पृष्ठ की कड़ी जोड़ने के लिए उसे चिह्नित किया जा सकता है।
श्रेणी आयटम, साँचा आयटम और मोडल आयटम विकिडेटा आयटम हैं जिनपर विकिपीडिया क श्रेणियों, साँचों, या मॉड्यूल्स की साइटकड़ियाँ लगी हों। जब तक इन पर साइटकड़ियाँ होते हैं, आम तौर पर ये तब तक ही मौजूद होते हैं (Wikidata:Database reports/to delete देखें)।
दावा उस पृष्ठ पर सत्ते के डेटा का एक हिस्सा है जिसपर यह दिखता है। दावे में एक गुणधर्म (जैसे $q276) के साथ या तो एक वैल्यू (जैसे जर्मनी), या फिर कुछ मामलों में "वैल्यू नहीं है" या "अज्ञात वैल्यू" होता है। एक दावे पर कुछ क्वालिफायर्स गो सकते हैं, जैसे लौकिक क्वालिफायर जिनपर बताया जाता है कि बयान किसी विशिष्ट अवधि के बीच मान्य है। RDF डेटा मॉडल में ट्रिपल्स के विपरीत, एक दावे पर त्रिकों के वस्तु को प्रकट करने के लिए विधेयों का इस्तेमाल होता है। दावे आयटम पृष्ठों पर बयानों के हिस्से होते हैं, जहाँ उन्हें सन्दर्भों तथा पदों के साथ जोड़ा जा सकता है। वे गैर-आयटम डेटा पृष्ठों पर भी नज़र आ सकते हैं।
कॉमन्स (या विकिमीडिया कॉमन्स) एक विकिमीडिया परियोजना है जिसमें चित्र, ऑडियो, वीडियो और दूसरे फाइल रखे जाते हैं। विकिबेस पर विकिडेटा से मीडिया फाइलों, भौगोलिक चित्रों और टेबल के रूप में मौजूद डेटा की कड़ी बनाने के लिए तीन तरह के डेटाटाइप हैं। कॉमन्स के चित्रों पर mediaentities से बयान जोड़े जा रहे हैं।
पूर्णता व्याप्ति के नाप के साथ उपलब्ध आँकड़ों का आकलन है। विकिडेटा पर किसी आयटम या बयान के मौजूद होने का मतलब यह नहीं कि सभी संबंधित आयटम या बयान भी मौजूद हैं। विकिबेस पर पूर्णता का कोई नाप नहीं है। मात्रा गुणधर्मों का उपलब्ध बयानों या आयटमों के साथ तुलना करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण: संयुक्त राज्य के राज्यों वाले आयटम पर मात्रा 50 वाला एक बयान है जिसकी। इसका मतलब है उस आयटम का कितनी बार इस्तेमाल किया गया है। कुछ हद तक गुणधर्म सुझाव प्रदाता और सुझाव बाधाएँ आयटमों को पूरा करने के लिए लापता हिस्सों का पता लगाते हैं।
मिश्रित बाधा (या अनुकूलित बाधा) एक बाधा है जो साँचे पर सदस्य द्वारा बनाए गए SPARQL क्वेरी द्वारा गुणधर्म वार्ता पृष्ठ पर परिभाषित किया जाता है।
सम्मिश्रण एक तरह की त्रुटि होती है, जो आम तौर पर किसी आयटम पर दिखती है, जहाँ कई अलग परिकल्पनाओं को एक साथ मिश्रित कर दिया जाता है। उधाहरणस्वरूप, किसी एक व्यक्ति के जन्मदिन और उसी नाम के दूसरे व्यक्ति के नौकरी वाला एक आयटम।
बाधा एक नियम होती है कि किसी property का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, अधिकतम पहचानकर्ताओं पर सिर्फ एक ही वैल्यू होनी चाहिए, तो उनपर एक एक-वैल्यू बाधा लगी होती है। एक विशेष तरह की बाधा को मिश्रित बाधा कहा जाता है।
बाधा रिपोर्ट का मतलब हो सकता है किसी आयटम या दूसरे सत्ते के लिए किसी बाधा या विशेष पृष्ठ के आधार पर नियमित रूप से अपडेट किए जाने वाले पृष्ठों पर बदलाव।
Cradle एक संपादन उपकरण है जिसकी मदद से पहले से परिभाषित गुणधर्मों and वैल्यू वाले फॉर्म के आधार पर विकिडेटा पर नए आयटम बनाए जा सकते हैं।
डेटाटाइप (या propertyType) गुणधर्म का एक एट्रीब्यूट है जो हर दावों पर वैल्यू के प्रकार और आकार को वर्णित करता है। हर गुणधर्मों को एक परिभाषित डेटाटाइप दिया जाता है, जिसे आम तौर पर बदला नहीं जा सकता। जब तक कुछ डेटाटाइप न जोड़े जाए, सभी वैल्यूओं को जोड़ा नहीं जा सकता। डेटाटाइप्स विकासकों द्वारा ही परिभाषित किए जा सकते हैं। डेटाटाइप यह सीधे नहीं बताता कि वैल्यूओं को आंतरिक रूप से किस तरह से रखा जाता है; यह बताना वैल्यू प्रकार का काम है।
Data namespaces are namespaces for pages that hold Wikidata entities. The data namespaces in Wikidata are the main namespace for the Wikidata items, "Property:" for properties, and "Lexeme:" for lexemes.
दिनांक (या समय या timeValue) गुणधर्मों के वैल्यूओं के लिए एक डेटाटाइप है। इससे दिनांक जोड़े जा सकते हैं और क्वेरीज़ में दिनांक निकाले जा सकते हैं। घंटे या मिनट का समर्थन नहीं है। स्थापना की तारीख के विकिडेटा गुणधर्म पर ऐसे वैल्यू होते हैं।
विवरण किसी आयटम या गुणधर्म के लिए भाषा-आधारित वाक्यांश है। यह लेबल के लिए प्रसंग प्रदान करता है (उदाहरणस्वरूप, "Cambridge" लेबल वाले कई जगहों के आयटम हैं)। यानी कि विवरण को अनूठा होने की ज़रूरत है, न कि किसी भाषा में या न ही पूरे विकिडेटा पर, लेकिन इसे लेबल के साथ मिलकर अनूठा होना होगा। लेबल और विवरण के मिलाप के बाद के अनूठेपन का पूरा ध्यान रखा जाता है। अगर आपका संपादन इस आवश्यकता को पूरा नहीं करता, आप इसे प्रकाशित नहीं कर पाएँगे। यह एक तरह का शब्द है।
बहुविकल्पी आयटम एक विकिडेटा आयटम है जिसकी साइटकड़ियाँ बहुविकल्पी पृष्ठों पर जाती हैं। यह इनका एकमात्र काम होता है। आम तौर पर इनका जिसका उदाहरण है=विकिमीडिया पर बहुविकल्पी पृष्ठ के साथ एक दावा होता है।
नकल एक सत्ता, आम तौर पर एक आयटम, होता है जो किसी दूसरे सत्ते/आयटम के परिकल्पना पर ही आधारित है। नकलों को आम तौर पर मर्ज कर दिया जाता है जिससे एक अनुप्रेषण सत्ता बन जाता है। कुछ विशेष तरह के नकल हैं अस्थायी नकल, स्थायी नकल, और मूल नकल
संपादन इंटरफेस एक दृश्य है जिसकी मदद से डेटा को जोड़ा या बदला जा सकता है। ये दृश्य हैं डिफॉल्ट दृश्य, कॉमन्स का संरचित डेटा इंटरफ़ेस, विकिडेटा पुल, और कुछ API पर आधारित उपकरण, जैसे QuickStatements, Cradle, PetScan, OpenRefine और Pywikibot फ़्रेमवर्क।

सत्ता किसी विकिडेटा पृष्ठ की सामग्री है, जैसे आयटम (मुख्य नामस्थान में), गुणधर्म (गुणधर्म नामस्थान में) या लेक्सिमे (लेक्सिमे नामस्थान में)। हर सत्ते के पास एक 'सत्ता ID' होता है, जो किसी उपसर्ग के साथ एक संख्या होता है; जैसे Q से शुरू होता है एक आयटम, और P से शुरू होता है एक गुणधर्म। हर सत्ते के पास हर भाषा में लेबल और विवरण का एक अनूठा मिलाप भी होता है। हर सत्ते के पास कई भाषाओं में वैकल्पिक उपनाम भी हो सकते हैं (समानार्थी शब्दों की तरह)। किसी सत्ते के पास एक सम्माननीय URI भी होता है जो http://www.wikidata.org/entity/'ID' प्रारूप में पाया जाता है, जहाँ 'ID' इसका सत्ता ID है।

दूसरे एक्सटेंशनों से नए तरह के सत्ते बनाए जा सकते हैं। जैसे:

सत्ता सिलेक्टर की मदद से इसके नाम के कुछ हिस्से को लिखने के बाद खोज परिणामों की एक सूची से वह सत्ता चुना जा सकता है। आयटम्स के लिए परिणाम लेबलों और उपनामों पर आधारित होता है। अगर विवरण मौजूद हो तो वही दिखाया जाता है। उदाहरण: "मनुष्य (Q5) होमो-सैपीयंज़ स्तनपायी जो दो पैर पर चलता है", "मानवाधिकार (Q8458) एसे मौलिक अधिकार जिसके लिए व्यक्ति स्वाभाविक रूप से हकदार है" से Q8458 चुनने के लिए "मानव" लिखें। यह गुणधर्म सुझावकर्ता से अलग है।
EntitySchema एक विशेष तरह का विकिडेटा पृष्ठ होता है जिसपर ShEx प्रारूप में डेटा, और संबंधित मेटाडेटा पाया जाता है। हालाँकि इसपर आयटमों की तरह लेबल, विवरण और उपनाम हो सकते हैं, यह एक सत्ता नहीं है। सत्तों को ShEx2 — साधारण ऑनलाइन प्रमाणक उपकरण की मदद से EntitySchema के साथ सत्यापित किया जा सकता है।
बाहरी पहचानकर्ता एक तरह का गुणधर्म है — बाहरी संगठनों के डेटाबेसों पर एक स्ट्रिंग। कुछ गुणधर्मों पर वैल्यू के रूप में बाहरी पहचानकर्ताएँ होते हैं। वे किसी आयटम को अनूठे रूप से पहचानते हैं (हालाँकि सॉफ्टवेयर इसे अनूठे रूप से नहीं देखता, एक बाधा इसके अनूठेपन को नियंत्रित करती है)। उदाहरणस्वरूप, किसी किताब का ISBN या फिर इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर किसी फिल्म या अभिनेता/अभिनेत्री के URL का अनूठा हिस्सा।
संघ क्वेरी एक तरह का क्वेरी होता है जो क्वेरी सर्वर के एक सेवा के ज़रिए उपलब्ध है, और इससे विकिडेटा के बाहर भी दूसरे डेटाबेसों पर क्वेरी किया जा सकता है।
रूप किसी लेक्सिमे के अलग-अलग व्याकरणिक अर्थों में आने वाले अक्षरों के कुछ विशिष्ट स्ट्रिंग्स होते हैं। हर लेक्सिमे पर कई रूप होते हैं। हर लेक्सिमे पर लेक्सिमे ID रूपों को के बाद के डैश, अक्षर "F" और एक संख्य की मदद से पहचाना जाता है। रूपों पर दूसरे सत्तों की तरह बयान भी हो सकते हैं। उन्हें L1298-F2 ("रूप") पर "बहुवचन" जैसे "व्याकरणिक लक्षण" दिए जाते हैं।
ऐतिहासिक जानकारी इसे किसी दिनांक की मदद से क्वालिफाय करके जोड़ा जाता है। अगर जानकारी अब वर्तमान नहीं रहती है, बयानों को दोबारा से लिखने की जगह दिनांक के क्वालिफायर्स जोड़ दिए जाते हैं। ऐतिहासिक जानकारी गलत जानकारी से अलग होती है।
मनुष्य (या मनुष्य का उदाहरण) किसी मनुष्य या व्यक्ति के बारे में एक विकिडेटा आयटम है। इसके पास जिसका उदाहरण है=मनुष्य का एक दावा है।
गलत जानकारी किसी सन्दर्भ द्वारा समर्थित एक दावा है, जिसे गलत या असत्य जानकारी माना जाता है। जहाँ विकिपीडिया पर ऐसी जानकारी को आम तौर पर दूर रखा जाता है, विकिडेटा के पदावनत पद की मदद से ऐसे बयानों पर चिप्पियाँ जोड़ी जा सकती हैं। इससे यह निश्चित किया जा सकता है कि इसे हटा दिया जाए और बाद में अज्ञात रूप से वापस जोड़ दी जाए। गलत जानकारी ऐतिहासिक जानकारी से अलग है।
उदाहरण, उपवर्ग या हिस्सा (जिसे वर्ग या प्रकार) भी कहा जाता है, का इस्तेमाल विकिडेटा पर Property:P31, Property:P279, Property:P527 और कुछ दूसरे संबंधित गुणधर्मों, उनके वैल्यूओं, या उनका इस्तेमाल कर रहे आयटमों का बोध कराने के लिए किया जाता है।
आयटम कोई असली दुनिया का वस्तु, परिकल्पना, या घटना है जिसे विकिडेटा पर इसके बारे में कुछ जानकारी के साथ एक पहचानकर्ता (एक नाम की तरह) प्रदान किया जाता है। हर आयटम के पास विकिडेटा के मुख्य नामस्थान में अपना एक विकि पृष्ठ है। आयटमों को एक उपसर्ग के रूप में जोड़े गए ID (Q42 की तरह), या किसी बाहरी पृष्ठ की साइटकड़ी, या फिर बहुभाषी लेबल और विवरण के एक अनूठे मिलाप की मदद से पहचाना जाता है। आयटमों को ढूँढ़ने में आसान बनाने के लिए उन पर उपनाम भी हो सकते हैं। किसी आयटम के डेटा का मुख्य हिस्सा है आयटम के बारे में बयानों की सूची। आयटमों को जुड़े हुए डेटा के त्रिक के उद्देश्य के हिस्से के तौर पर देखा जा सकता है।
आयटम पहचानकर्ता: नीचे QID देखें।
लेबल (जिसे 'नाम' भी कहा जाता है) किसी सत्ते (यानी कोई आयटम या कोई गुणधर्म) को पहचानने के लिए दिया जाने वाला मुख्य नाम होता है। उदाहरणस्वरूप, पहचानकर्ता Q7378 वाले आयटम पर हिन्दी में लेबल "हाथी" होगा। हर सत्ते पर किसी मानवीय भाषा के लिए सिर्फ एक लेबल होगा। लेबलों को अनूठा होने की ज़रूरत नहीं। समान लेबलों वाले आयटमों के बीच अंतर पहचानने के लिए विवरणों और उपनामों का इस्तेमाल किया जाता है। विकिडेटा के पृष्ठों पर लेबल नहीं, शीर्षक होते हैं। यह एक तरह का शब्द है।
विकिडेटा पर लौग या डेटाबेस लैग का मतलब है दूसरे परियोजनाओं या क्वेरी सर्वर पर डेटा के अद्यतन में देरी होना।
भाषा एट्रीब्यूट भाषा-आधारित 'लेबल', 'उपनाम' और 'विवरण' हैं जो आयटमों, गुणधर्मों और क्वेरीज़ को दिए जाते हैं। ये मनुष्य द्वारा पढ़ने-योग्य टेक्स्ट हैं जो आयटम के लक्ष्य को समझने में मदद करते हैं; जैसे किसी असली सत्ते का एक विशिष्ट रूप। अगर उनमें कुछ एट्रीब्यूट गायब हैं, उन्हें भाषा फॉलबैक श्रृंखला के अनुसार दूसरे भाषाओं के स्ट्रिंग्स से बदला जा सकता है।
भाषा कोड लेबल, विवरण, उफनाम या एकभाषी टेक्स्ट वैल्यू की भाषा के लिए एक पहचानकर्ता होता है। लेबल, विवरण और उपनामों के लिए भाषा कोड्स का उपयोग दूसरे विकिमीडिया परियोजनाओं पर भी होता है। एकभाषी टेक्स्ट के लिए अधिक कोड्स विकिडेटा पर विशिष्ट रूप से परिभाषित हैं। लेक्सिमेओं पर लेमा, शब्दावली, रूप आदि को पहचानना के लिए इनमें से कुछ और/या अतिरिक्त कोड्स का उपयोग होता है। साइटकड़ियों पर भी एक भाषा कोड दी जाती है। कोड्स आम तौर पर IETF भाषा टैग पर आधारित होते हैं।
भाषा फॉलबैक्स (जिन्हें 'भाषा श्रृंखला') भी कहा जाता है, लापता भाषा एट्रीब्यूटों को प्रणाली के आधार पर वैकल्पिक भाषाओं के स्ट्रिंग्स से बदलने की प्रक्रियाएँ हैं। सटीक विकल्प पृष्ठ के प्रकार, सदस्य ने लॉग-इन किया है कि नहीं, सदस्य की वरीयताओं में कौन-सी भाषा है, आदि के आधार पर चुने जा सकते हैं।
लेक्सिमे लेक्सिकोग्राफ़िकल डेटा का एक सत्ता होता है। इसमें बोध होता है और ये उप-सत्ते बनाते हैं, मगर इनपर साइटकड़ियाँ नहीं होती। लेबल, उपनाम और विवरण के बजाय लेक्सिमे सत्तों पर कई लेमा, एक भाषा और एक लेक्सिकल श्रेणी होती हैं।
LID (या L संख्या) विकिडेटा पर लेक्सिमे सत्तों के लिए पहचानकर्ता हैं, जिनमें अक्षर "L" के बाद एक या एकाधिक अंक होते हैं।
Listeria (या Wikidata list) एक उपकरण है जिससे विकिडेटा के डेटा को किसी भी दूसरे विकिमीडिया परियोजना पर सूची के रूप में देखा जा सकता है। डेटा को एक बॉट द्वारा नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।
मुख्यस्थान विकि पर नामस्थानों में से एक है। विकिडेटा पर मुख्यस्थान के अलावा सभी नामस्थानों पर उपसर्ग हैं। विकिडेटा पर मुख्यस्थान में आयटम के पृष्ठ रखे जाते हैं।
मीडियाविकि वह सॉफ्टवेयर है जो विकिडेटा, विकिपीडिया और दूसरे विकियाँ चलाता है। विकिडेटा के मीडिया स्थापना में विकिबेस एक्सटेंशन का उपयोग किया जा रहा है। मीडियाविकि क्या है
MediaInfo एक तरह का सत्ता है जिससे चित्रों को वर्णित किया जाता है। यह विकिमीडिया कॉमन्स पर सक्षम है।
मेटा पृष्ठ वे पृष्ठ हैं जो सत्ते नहीं है, यानी कि वे डेटा नामस्थानों में नहीं हैं। विकिडेटा के मेटा पृष्ठों पर असंरचित सामग्री होता है जो साधारण मीडियाविकि कोड की मदद से लिखा जाता है, और शायद इसमें भविष्य में विकिडेटा का ग्राहक-मुख समावेश कोड भी हो। कुछ उदाहरण हैं 'वार्ता पृष्ठ', 'श्रेणी पृष्ठ', 'परियोजना पृष्ठ' (Wikidata नामस्थान में) और 'सहायता पृष्ठ' (सहायता नामस्थान में)। मेटा पृष्ठों पर मीडियाविकि सॉफ्टवेयर द्वारा स्वचालित रूप से जनरेट की गई सामग्री और डेटा भी शामिल है (जैसे किसी पृष्ठ का संपादन इतिहास, या विशेष पृष्ठ)।
नाम आयटम एक विकिडेटा आयटम है जो किसी दिए नाम या पारिवारिक नाम को दर्शाता है। इन आयटमों को given name (P735) या family name (P734) के वैल्यूओं के रूप में जोड़ा जाता है और इनमें अधिक जानकारी और साइटकड़ियाँ भी हो सकती हैं।
नामस्थान विकि पर पृष्ठों के लिए श्रेणियों की तरह होते हैं। हर नामस्थान पर पृष्ठ और उनकी सामग्री के लिए अलग-अलग नियम हो सकते हैं। विकिडेटा पर सबसे ज़रूरी नामस्थान (या 'मुख्य नामस्थान') को विकिडेटा के आयटमों के लिए रखा जाता है। विकिडेटा के मुख्यस्थान पृष्ठ के URL के आखिर में Q और एक संख्या होता है, जैसे "हाथी" के लिए Q7378। दूसरे नामस्थानों के पृष्ठों के पहले नामस्थान का नाम जोड़ा जाता है, जिसे "उपसर्ग" कहा जाता है। उदाहरणस्वरूप, सहायता पृष्ठों पर सहायता: सहायता:सामग्री
Object See Subject
बयानों का क्रम आम तौर पर उपयुक्त दृश्य द्वारा तय किया जाता है, और इसकी ज़्यादा भूमिका नहीं है। कई दृश्यों पर पहले जोड़े गए डेटा को सबसे पहले दिखाया जाता है। कुछ दृश्य बयानों को क्वालिफायर के वैल्यू, बयान के वैल्यू, गुणधर्म, या डेटाटाइप के आधार पर छाँटते हैं।
पृष्ठ है एक आंतरिक या बाहरी वेबपृष्ठ जिसपर एक अनूठा नाम होता है, जैसे विकिपीडिया के मुख्य नामस्थान में कोई 'लेख' या फिर विकिडेटा के मुख्य नामस्थान पर कोई 'आयटम'। विकिडेटा पर "पृष्ठ" का मतलब हो सकता है कोई आयटम या फिर data नामस्थानों पर कोई गुणधर्मों का पृष्ठ, दूसरे नामस्थानों पर कोई मेटा पृष्ठ या फिर विकिपीडिया या किसी दूसरे बाहरी साइट से 'जुड़ा बाहरी पृष्ठ' जिसे एक साइटकड़ी की मदद से जोड़ा गया हो। विकिडेटा के मुख्य नामस्थान पर आयटम होते हैं, और एक पृष्ठ पर सिर्फ एक ही आयटम हो सकता है।
Predicate See Subject
Prefix Used in the query service.
परियोजना शब्द का उपयोग विकिमीडिया आंदोलन में किसी विकिमीडिया विकि को दर्शाने के लिए किया जाता है। विकिडेटा पर परियोजना का मतलब आम तौर पर खुद विकिडेटा ही होता है।
गुणधर्म (जिसे एट्रीब्यूट भी कहा जाता है) किसी बयान के डेटा वैल्यू का बोध कराता है, और इसे डेटा के एक श्रेणी के रूप में देखा जाता है, जिसे डेटा वैल्यू "नीला" के लिए "रंग"। गुणधर्मों को वैल्यूओं के साथ जोड़ने पर बयान बनते हैं। गुणधर्मों का इस्तेमाल क्वालिफायरों में भी होता है। गुणधर्मों के पास विकिडेटा पर अपने पृष्ठ हैं और ये आयटमों के साथ जोड़े जाते हैं, जिससे जुड़े हुए डेटा की संरचना बन जाती है।
गुणधर्म सुझावकर्ता विकिडेटा के आयटमों पर बयान जोड़ते समय गुणधर्मों के लिए कुछ विकल्प प्रदान करता है। ये संबंधित आयटमों पर जोड़े जाने वाले गुणधर्मों की मात्रा पर आधारित होते हैं। उदाहरण: सिर्फ instance of (P31)=human (Q5) वाले आयटम पर, सुझाव हो सकते हैं sex or gender (P21), occupation (P106), date of birth (P569)। ये आयटम के लिए सही न भी हो सकते हैं। यह सत्ता सिलेक्टर और सुझाव बाधाओं से अलग है।
QID (या Q संख्या) विकिडेटा पर किसी डेटा आयटम का अनूठा पहचानकर्ता है जिसमें अक्षर "Q" के बाद एक का एकाधिक अंक होते हैं। इसकी मदद से समान या समरूप नामों वाले आयटमों के बीच मनुष्यों और मशीनों को अंतर पहचानने में आसानी होती है, जैसे विश्व में लंदन नामक कई जगहें हैं और जेम्स स्मिथ नामक कई लोग हैं। यह संख्या हर विकिडेटा आयटम पर शीर्षक के पास भी दिखती है।
क्वालिफायर एक दावे का हिस्सा होता है जिसपर निर्धारित दावे के बारे में कुछ जानकारी होती है, अकसर वर्णन के रूप में। किसी विशिष्ट शब्द-भंडार में क्वालिफायर एक शब्द हो सकता है मगर यह एक परिवर्तनशील वर्णनात्मक वाक्यांश भी हो सकता है (अब यह बात विकिडेटा के समुदाय पर निर्भर है कि ये शब्द या वाक्यांश मुक्त टेक्स्ट हैं या फिर किसी शब्द-भंडार के हिस्से हैं)।
मात्रा (जिसका गलत रूप है संख्या) गुणधर्मों के वैल्यूओं के लिए एक डेटाटाइप है। इससे पूर्णांक या दशमलव संख्याएँ जोड़ी जा सकती हैं। वैकल्पिक रूप से, एक मात्रक या सीमा भी जोड़ी जा सकती है। जनसंख्या के विकिडेटा गुणधर्म पर ऐसे वैल्यू होते हैं। संख्यात्मक पहचानकर्ताएँ मात्राएँ नहीं, बाहरी पहचानकर्ताएँ हैं।
क्वेरी विकिडेटा पर आयटमों और उनके संबंधित डेटा के लिए एख खोज है। क्वेरीज़ को आम तौर पर विकिडेटा क्वेरी सेवा से SPARQL क्वेरी भाषा की मदद से चलाया जाता है।
QuickStatements (QS) एक तृतीय-पक्ष उपकरण है जिसकी मदद से कुछ कमांड्स के आधार पर विकिडेटा आयटमों को संपादित किया जा सकता है। इस उपकरण से बयान, लेबल, विवरण और उपनाम जोड़े और हटाए जा सकते हैं; और साथ में वैकल्पिक क्वालिफयारों और स्रोतों के साथ भी बयान जोड़ सकता है।
पद उन मामलों में छाँटने के लिए गुणवत्ता का एक कारक है जहाँ किसी निर्धारित गुणधर्म पर कई बयान हो। इन मामलों में आप चुन सकते हैं कि कौन-सा बयान दूसरे बयानों से ज़्यादा ज़रूरी प्रासंगिक है। डिफॉल्ट से हर बयान के पास "साधारण" का पद है, और आप इसे या तो "प्राथमिक" या "पदावनत" पर सेट कर सकते हैं। "पदावनत" पद उन बयानों पर जोड़ा जा सकता है जिनके पास स्रोत है मगर उसे गलत माना जाता है।
अनुप्रेषण सत्ता (या अनुप्रेषण) एक आयटम या लेक्सिमे है जो किसी दूसरे आयटम या लेक्सिमे (लक्ष्य) पर अनुप्रेषित करता है। कई दूसरे उपयोगों की तरह इसे भी विशिष्ट रूप से क्वेरी करना पड़ता है। एक बॉट अनुप्रेषणों वाले वैल्यूओं को उनके लक्ष्यों से बदलता है।
एक सन्दर्भ (या स्रोत) विकिडेटा पर किसी दावे को समर्थित करने के लिए किसी विशिष्ट स्रोत को दर्ज करता है। एक सन्दर्भ किसी URL की कड़ी या कोई आयटम हो सकती है; जैसे किसी किताब के बारे में एक आयटम। विकिडेटा यह सुनिश्चित नहीं करता कि कोई दावा सही है या नहीं, बल्कि बस यही बता सकता है कि दावा किसी सन्दर्भ से प्राप्त होता है कि नहीं। किसी दावे के साथ सन्दर्भ मिलकर एक बयान बयान बनाता है। "स्रोत" का इस्तेमाल कभी-कभी किसी सन्दर्भ का बोध कराने किया जाता है और कभी-कभी किसी बयान के मूल का बोध कराने के लिए।
पुनर्नियुक्ति का मतलब है किसी सत्ते के बयानों, लेबलों और/या विवरण को बदलकर उसकी परिभाषा या उपयोग को बदलना, आम तौर पर किसी आयटम की। ऐसा अकसर नहीं किया जाना चाहिए।
प्रयोगपृष्ठ या प्रयोगस्थल आयटम कुछ आयटमों, गुणधर्मों और दूसरे सत्तों का क्रम है जिससे विकिडेटा के लाइव डेटाबेस पर सुविधाओं को परीक्षणित किया जा सकता है। उदाहरण: आयटम Q4115189, Property:P369, EntitySchema:E123, Lexeme:L123
बोध का मतलब है किसी लेक्सिमे का एक मतलब। हर लेक्समे पर बोधों को लेक्समे ID के बाद एक डैश, अक्षर "S" और एक संख्या से पहचाना जाता है। दूसरे सत्तों की तरह बोधों पर भी बयान हो सकते हैं। वे एक "भाष्य" भी समर्थित करते हैं: अर्थ का एक मुक्तरूपी विवरण (हर भाषा के लिए एक-एक)।
आम तौर पर साइट का मतलब होता है कोई बाहरी वेबसाइट, मगर साइटकड़ियों पर इसका मतलब है विशिष्ट पंजीकृत विकियाँ, जैसे विकिपीडिया का कोई भाषा संस्करण। उन साइटों को 'ग्लोबल साइट पहचानकर्ताओं' द्वारा सन्दर्भित किया जाता है या संक्षिप्त रूप से 'siteid', जो विकि के DBname समान होता है। उदाहरणस्वरूप, लातिन विकिपीडिया का siteid है lawiki। हर बाहरी पृष्ठ के पास विकिडेटा पर पंजीकृत सिर्फ एक ही कड़ी हो सकती है और हर आयटम के पास किसी एक बाहरी साइट के लिए एक ही कड़ी हो सकती है।
साइटकड़ी ('अंतरभाषा कड़ी') दूसरे साइट पर जुड़े हुए पृष्ठ को पहचानने के लिए शब्द है। इसमें एक साइट पहचानकर्ता और एक शीर्षक शामिल हैं, और इन्हें विकिडेटा के आयटमों पर रखा जाता है। उन्हें किसी बाहरी साइट से किसी आयटम पर जाने के माध्यम, तथा इंटरविकि (अंतरभाषा) कड़ियों के लिए एक केंद्रीय भंडार, दोनों रूपों से इस्तेमाल किया जाता है।
विकिकोष संस्करणों के बीच साइटकड़ियाँ आम तौर पर विकिडेटा नहीं, बल्कि दूसरे सुविधाओं द्वारा प्रदान की जाती हैं।
Snak (स्नाक) विकिबेस सॉफ्टवेयर का एक तकनीकी शब्द है जो डेटा के उपयोगकर्ताएँ मीडियाविकि API की मदद से विकिडेटा का इस्तेमाल करते समय पाएँगे। इसका मतलब है एक गुणधर्म और या तो एक वैल्यू या फिर "कोई वैल्यू नहीं" और "अज्ञात वैल्यू" के विशेष मामलों का मिलाप। स्नाक्स दावों (जहाँ उन्हें 'मुख्य स्नाक्स') कहा जाता है, या फिर उन क्वालिफायरों पर पाए जाते हैं जो बयानों के हिस्से हैं (जहाँ उन्हें 'क्वालिफायर स्नाक्स' कहा जाता है)। उदाहरणस्वरूप, बयान "एमा वाट्सन हैरी पॉटर और पारस पत्थर फिल्म में हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका निभाने वाली एक अभिनेत्री थी" में एक मुख्य स्नाक "हैरी पॉटर और पारस पत्थर फिल्म में हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका निभाने वाली एक अभिनेत्री थी" और एक क्वालिफायर स्नाक "हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका निभाने वाली" है।
एक बयान किसी आयटम के बारे में डेटा का एक टुकड़ा है, जिसे आयटम के पृष्ठ पर रिकॉर्ड किया जाता है। एक बयान में एक दावा (गुणधर्म-वैल्यू की एक जोड़ी जैसे "स्थान: जर्मनी", के साथ वैकल्पिक क्वालिफायर्स) होता है, जिसे सन्दर्भों (किसी दावे का स्रोत प्रदान करते हुए) द्वारा बढ़ावा दिया जाता है, और जिसके पास एक पद होती है (जिसका इस्तेमाल एक ही गुणधर्म वाले कई दावों के बीच अंतर पहचानने के लिए किया जाता है; डिफॉल्ट से "साधारण" होता है)। विकिडेटा बयानों की सटीकता के बारे में कोई धारणा ग्रहण नहीं करती, बल्कि बस उन्हें किसी स्रोत के सन्दर्भ के साथ इकट्ठा करती है। शब्द "बयान" का इस्तेमाल कभी-कभी "दावों" की जगह पर भी किया जाता है, मगर तकनीकी रूप से यह तभी बयान बनता है जब कम-से-कम एक सन्दर्भ जोड़ा गया हो।
स्ट्रिंग (जिसे 'अक्षर स्ट्रिंग' भी कहा जाता है) का मतलब है टेक्स्ट के रूप में दिखाए जाने वाले मुक्त रूप से चुने गए अक्षरों का क्रम (जैसे "नमस्ते") — जिसके विपरीत, वैल्यू को संख्या (जैसे 3.14), किसी आयटम की कड़ी (जैसे [[Q1234]]) या एक अधिक कठिन डेटाटाइप (सेट {1,3,5,7}) होती है। स्ट्रिंग डेटाटाइप के साथ विकिडेटा पर किसी गुणधर्म के वैल्यू के रूप में भाषा-आधारित टेक्स्ट; "एकभाषी-टेक्स्ट" और "बहुभाषी-टेक्स्ट" भी समर्थित है।
उद्देश्य, विधेय और वस्तु ऐसे शब्द हैं जिनका इस्तेमाल किसी दावे, गुणधर्म और वैल्यू को एक त्रिक के रूप में देखते समय दावे का बोध कराने के लिए किया जाता है।
सुझावी बाधा गुणधर्म बाधा की एक स्थिति है जो अतिरिक्त सुधार के लिए सुझाव प्रदान करती है। इसमें आयटम पर जोड़ने के लिए दूसरे बयान और गुणधर्म शामिल हो सकते हैं।
शब्द (या "टर्मबॉक्स") किसी सत्ते का हिस्सा है, जिसमें लेबल, विवरण और उपनाम शामिल हैं। शब्द सिर्फ साधारण टेक्स्ट हो सकते हैं (यानी कि उनमें कोई विकिमार्कअप नहीं हो सकती)।
Termbox is the zone at the top of an item page, which includes the labels, the descriptions, and the aliases in different languages.
शीर्षक किसी पृष्ठ का नाम होता है। किसी निर्धारित विकि के सभी पृष्ठों पर एक अनूठा शीर्षक होना चाहिए, क्योंकि शीर्षक को पृष्ठ के URL में दर्ज किया जाता है। उदाहरणस्वरूप, हिन्दी विकिपीडिया पर "डग्लस अडम्स" नामक सिर्फ एक ही पृष्ठ हो सकता है। विकिडेटा पर शीर्षक या तो एक Q42 की तरह एक सत्ता पहचानकर्ता होता है, या फिर यह Help: की तरह किसी नामस्थान से शुरू होता है। पृष्ठ का शीर्षक विकिडेटा के आयटम या गुणधर्म के लेबल से अलग होता है। विकिडेटा के आयटम साइटकड़ियों की मदद से दूसरे विकिमीडिया विकियों से जुड़े हैं, जो संसाधन को पहचानने के लिए पृष्ठ के शीर्षक का इस्तेमाल करते हैं।
तिहरा (या "सिमेंटिक तिहरा", या "त्रिक") RDF डेटा मॉडल पर सत्ते का आणविक डेटा होता है, जो उद्देश्य-विधेय-वस्तु के प्रारूप में बयानों को बदल देता है।
मात्रक एक विकिडेटा आयटम है जिसका इस्तेमाल मात्रा-वैल्यू के साथ किया जाता है। साधारणतः उपयुक्त मात्रक हैं मीटर या यूरो, मगर किसी भी आयटम को मात्रक के रूप में जोड़ा जा सकता है। अगर मात्रक में conversion to SI unit (P2370)-बयान मौजूद है, उस मात्रक की मात्राओं को उसी आधार पर प्रारूपित किया जाता है। mw:Wikibase/Indexing/RDF Dump Format#Normalized values देखें।
वैल्यू (या 'डेटावैल्यू') किसी दावे में रखी जाने वाली मूल जानकारी है। विकिडेटा पर कई तरह के डेटाटाइप्स हैं (जैसे "आयटम", "गणितीय अभिव्यक्ति", "मात्रा")। किसी दावे के लिए उपयुक्त डेटाटाइप का फैसला उपयुक्त गुणधर्म द्वारा लिया जाता है (जैसे "जन्मस्थान" के दावे में वैल्यू को एक "आयटम" होना होगा)। आप दावे पर साधारण वैल्यू की जगह आप विशेष मामले "अज्ञात वैल्यू" या "कोई वैल्यू नहीं" का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वैल्यू का प्रकार वह प्रकार है जिससे वैल्यूओं को आंतरिक रूप से रखा जाता है। हर डेटाटाइप के लिए वैल्यू का एक प्रकार है। उदाहरणस्वरूप, हालाँकि बाहरी पहचानकर्ता 'कॉमन्स मीडिया' और 'गणितीय अभिव्यक्ति' दो अलग-अलग डेटाटाइप्स हैं, वे सभी "स्ट्रिंग" वैल्यू प्रकार का इस्तेमाल करते हैं। कुछ डेटाटाइप्स के वैल्यूओं पर कई हिस्से होते हैं जिनपर अलग-अलग वैल्यू के प्रकार होते हैं। उदाहरणस्वरूप, एक मात्रा में चार हिस्से हैं: "मात्रा", "मात्रक", "अधिकतम मात्रा" और "न्यूनतम मात्रा", जिनमें से आखिरी दो वैकल्पिक हैं। मात्रक एक URL है जो एक विकिडेटा आयटम की तरह इशारा करता है; बाकी तीन स्ट्रिंग में संख्याएँ हैं (तैराक-स्थल संख्याएँ नहीं)।
दृश्य एक प्रकार है जिससे डेटा को यथादृश्य रूप से देखा जा सकता है। डिफॉल्ट दृश्य के साथ विकिडेटा पर मोबाइल डिवाइस, RDF, और JSON के लिए दृश्य प्रदान किए जाते हैं। डेटा का इस्तेमाल API से भी किया जा सकता है। विकिडेटा के डेटा की एक नकल विकिडेटा क्वेरी सर्वर पर मौजूद है, जो क्वेरीज़ के लिए परिणाम प्रदान करता है। कुछ दृष्य संपादन दृश्य हैं। अनुकूलित दृश्य प्रदान करने वाले कुछ एक्सटेंशन हैं Reasonator, लेख प्लेसहोल्डर, और Listeria
विकिबेस विकिडेटा के पीछे का सॉफ्टवेयर है। इसमें मीडियाविकि सॉफ्टवेयर पर जोड़े गए कुछ एक्सटेंशन्स मौजूद हैं। इन एक्सटेंशनों से विकिडेटा पर डेटा को आयटमों और गुणधर्मों, और क्वेरीज़ की मदद से प्रबंधित किया जाता है, और दिखाया भी जाता है।
विकिडेटा विकिमीडिया की एक परियोजना है जो विकिबेस एक्सटेंशनों के साथ मीडियाविकि का एक संस्करण चलाता है। इससे 'विकिडेटा के संपादक' डेटा दर्ज कर सकते हैं और पृष्ठ खोज सकते हैं।
विकिडेटा क्वेरी सेवा (WDQS) SPARQL क्वेरी भाषा की मदद से विकिडेटा से क्वेरी करने के लिए आधिकारिक सेवा है।
विकमीडिया एक आंदोलन का नाम है जिसमें लोग और संगठन मौजूद हैं। विकिडेटा, विकिपीडिया जैसे दूसरे विकियों की तरह विकिमीडिया संस्थान द्वारा चलाया जाता है। विकिबेस सॉफ्टवेयर मुख्य रूप से विकिमीडिया जर्मनी द्वारा विकसित किया गया है, जो विकिमीडिया के कई राष्ट्रीय संबंधों में से एक है।
विकि एक वेबसाइट है जिसे पाठक संपादित कर सकते हैं। विकिपीडिया और विकिडेटा विकियाँ हैं।

संबंधित शब्दकोष